बारिश के बाद शीतलहर ने बढ़ाई ठंडक: कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटी , 20 मीटर दूर भी नहीं आया कुछ नजर:
झुंझुनूं जिले सहित पूरे राज्य में बारिश के बाद शीतलहर से सर्दी और भी बढ़ गई है। बुधवार सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था। जिले भर में बारिश के बाद बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल कम रही और 10 से 20 मीटर दूर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण सुबह वाहनों की संख्या कम ही दिखाई दी।
राज्य में मावठ के बाद सर्द हवाओं ने अचानक मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। सुबह सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। जिलो के ग्रामीण इलाकों में मावठ पड़ने से किसानों के चेहरे खिल गए है। किसानों ने कहा कि खेतों में सरसों, गेहूं, चने की फसल लहरा रही है, जिसके लिए मावठ बहुत फायदेमंद रहेगी। सर्दी की वजह से सामान्य जनजीवन भी प्रभावित नजर आया। बीते 24 घंटे में राज्य के स्वाईमाधोपुर, धौलपुर , बूंदी सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। स्वाईमाधोपुर के खंडार क्षेत्र में सर्वाधिक 14 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
Please do not enter any spam links in the comment box.