ई-श्रम कार्ड के फायदे: ई-श्रम कार्ड है बहुत काम का, मिलती है ये जरूरी सुविधाएं, यहां जानिए आसान शब्दों में
देश में जरूरतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों तक कई तरह की योजनाएं चलती हैं। इन योजनाओं को चलाने का मकसद इन जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।
किसी योजना में लोगों को उनके बैंक खाते में आर्थिक मदद दी जाती है, किसी में उन्हें रोजगार दिया जाता है और किसी योजना में उन्हें बीमा कवर जैसी अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। वहीं, इसी कड़ी में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने पूरे भारत के असंगठित गरीब श्रमिक परिवारों के लिए ई-श्रम योजना '2022' शुरू की है।
इसमें लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसके जरिए उन्हें मदद दी जाएगी. लेकिन लोग शायद इस कार्ड के फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि इस ई-श्रम कार्ड के क्या फायदे हैं, जो इस कार्ड को बनाने के बाद आपको मिल सकते हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
आपको मिलते हैं ये फायदे:-
# ई-श्रम कार्ड लेने पर आपको 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवर मिलता है।
# भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आपको मिलेगा।
# भविष्य में आपको पेंशन जैसी सुविधा मिल सकती है।
# आपको श्रम विभाग की सभी योजनाओं का लाभ भी मिलता है जैसे निःशुल्क साइकिल, बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त सिलाई मशीन और आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि।
# आवास निर्माण में सहायता के रूप में राशि प्रदान की जाएगी।
# सरकारी योजनाओं को केंद्र सरकार और राज्य सरकार चलाएगी, उन योजनाओं का सीधा लाभ ई-श्रम कार्ड धारक को दिया जाएगा।
# वहीं, भविष्य में इसमें राशन कार्ड भी जोड़ा जाएगा, जिससे आप देश के किसी भी राशन की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे।
ये दस्तावेज अपने पास रखें:-
जब भी आप ई-श्रम कार्ड लेने जाते हैं तो आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। उनकी कॉपी अपलोड कर दी गई है। आपको एक आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक विवरण और एक मोबाइल नंबर भी चाहिए।
Please do not enter any spam links in the comment box.